- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मोदी के क्षेत्र में योगी के मंत्री ने की सपा नेता शिवपाल से मुलाकात, यूपी में राजनैतिक सरगर्मी तेज
शिव कुमार मिश्र
15 Jun 2018 9:44 AM GMT
x
योगी के मंत्री ने सपा नेता से की मुलाकात तो सरगर्मी तो बढनी तय है.
बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से बंद कमरे में मुलाकात की. जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं. बता दें कि ओमप्रकाश राजभर पहले भी सपा के साथ रह चुके है.
शिवपाल और राजभर के बीच करीब 15 मिनट हुई गुफ्तगू के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2019 के पहले सियासी समीकरण बदलने की एक कोशिश हो सकती है. हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है. राजभर ने कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं, लेकिन राजभर जिस तरह से अपने ही मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसे में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है.
वैसे, राजनीतिक जानकारों की मानें तो शिवपाल के साथ उनकी ये मुलाकात औपचारिकता से कुछ ज्यादा है. शिवपाल यादव राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, और सूबे में जिस तरह का सियासी माहौल बन रहा है ऐसे में इस मुलाकात को कमतर नहीं आंका जा सकता. इससे पहले, बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने सरकारी बंगले के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव किया. उन्होंने कहा कि बंगले में तोड़फोड़ का आरोप बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर बंगला खाली करता है तो वह ऐसा नहीं करेगा. यह साजिश के तहत बदनाम करने की साजिश हो सकती है.
पूर्व में अखिलेश भी राजभर को लेकर कह चुके हैं कि वे गलत जगह पर हैं. उन्हें गठबंधन में आ जाना चाहिए. अब इस मुलाक़ात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. पहले भी राजभर समाजवादी के ही सहयोगी दल थे. लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जुड़ गए. उसके बाद विधानसभा चुनाव में गठवंधन के तहत चुनाव लड़ा और जीते. अब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story