Archived

दर्दनाक हादसा : खेल-खेल में बक्से में बंद हुए तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Arun Mishra
20 May 2018 12:28 PM GMT
दर्दनाक हादसा : खेल-खेल में बक्से में बंद हुए तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
x
घुटन के कारण दस वर्ष की निशा, सात वर्ष की सपना, पांच वर्ष के कार्तिक की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ : धारचूला के खुमती गांव में खेल-खेल में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना। वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। खुमती के प्रधान ने बताया कि मल्ला खुमती निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह अपनी पत्नी के साथ कीड़ा-जड़ी लेने जंगल गया था। उनके तीनों बच्चे अपने दादा-दादी के साथ घर में ही थे।

जानकारी के अनुसार 19 मई को बच्चे घर में शाम को खेल रहे थे, तीनों लकड़ी के भकार (बक्से) के भीतर खेलने चले गए। बच्चों ने खेल-खेल में बक्सा तो कर लिया, लेकिन उसको खोल नहीं पाए। जिसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घुटन के कारण दस वर्ष की निशा, सात वर्ष की सपना, पांच वर्ष के कार्तिक की मौत हो गई। दादा-दादी घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। पूरे गांव में कोहराम मच गया।

जब देर शाम तक बच्चे घर में नहीं दिखे तो इन बच्चों के दादा-दादी उन्हें ढूढने लगे। उन्होंने इनकी आस-पड़ोस में छानबीन की तो बच्चे फिर भी दिखाई नहीं दिए, रात भर की तलाशी के बाद जब घर में पड़े भकार यानि बढे बक्से को खोला तो इसमें तीनों बच्चों के शव दिखाई दिए जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी इस हादसे की बात सुनी अपने आंसू नही रोक पाया।

Next Story