पौड़ी

टोल प्लाजा पर टोल टेक्स की नई दरें लागू, जानें- कितनी हुई वृद्धि

Shiv Kumar Mishra
1 July 2022 11:25 AM GMT
टोल प्लाजा पर टोल टेक्स की नई दरें लागू, जानें- कितनी हुई वृद्धि
x

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात से टोल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। नई दरों से टोल टैक्स वसूली के लिए दरों को साफ्टवेयर में अपलोड करते हुए बोर्ड पर भी नई दरों की सूची लगा दी गई है। लोकल किराए में चार साल बाद पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एनएच-58 पर सिवाया गांव के पास वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल वसूली करती है।

कंपनी ने गुरुवार रात 12 बजे के बाद से बढ़ाई गई नई दरों पर टैक्स की वसूली करने की पूरी तैयारी कर ली है। हाईवे के दोनों ओर लगे बोर्ड पर भी नई दरों की सूची लगा दी गई है।

लगा दी गई नई दरों की सूची

एनएचएआई ने नई दरें बढ़ाकर सॉफ्टवेयर में अपलोड करा दी है। साथ ही बोर्ड पर भी नई दरों की सूची लगा दी गई है। गुरुवार रात 12 बजे से नई दरों पर टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई थी। - प्रदीप चौधरी, उप प्रबंधक वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी

Next Story