Archived

RTI में खुलासा, त्रिवेंद्र सरकार ने 10 महीने में चाय पर उड़ाए 68 लाख

Arun Mishra
6 Feb 2018 9:45 AM GMT
RTI में खुलासा, त्रिवेंद्र सरकार ने 10 महीने में चाय पर उड़ाए 68 लाख
x
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद संभालने के बाद से अब तक मेहमानों को चाय-पानी कराने में 68 लाख रुपये से ज्‍यादा खर्च कर दिए हैं..
नई दिल्ली : उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद संभालने के बाद से अब तक मेहमानों को चाय-पानी कराने में 68 लाख रुपये से ज्‍यादा खर्च कर चुकी है। राज्‍य सरकार ने सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत यह जानकारी दी है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की थी।

हेमंत सिंह गौनियां नाम के एक शख्स ने 19 दिसंबर 2017 को आरटीआई लगाई थी, जिसमें उसने पूछा था कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक चाय-पानी तक कितना सरकारी पैसा खर्च हुआ? जिसके जवाब में बताया गया कि इसपर 9 महीने में सरकारी फंड से 68 लाख 59 हजार 865 रुपए खर्च हुए हैं।

आपको बता दें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च, 2017 को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनियों ने 19 दिसंबर, 2017 को सीएम द्वारा चाय-पानी के मद में किए गए खर्च के बारे में जानकारी मांगी थी। राज्‍य सचिवालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्‍तराखंड सरकार ने 11 महीनों में चाय-पानी पर कुल 68,59,865 रुपये खर्च किए। यह राशि मंत्रियों और व‍िभिन्‍न विभागों के अधिकारियों द्वारा अत‍िथियों के आवभगत में खर्च की गई। चुनावों में भाजपा ने 70 सदस्‍यीय विधानसभा में 57 सीटें हासिल की थीं।
Next Story