Archived

VIDEO: महिला ने 'जूली-जूली' और 'मीना' गाने पर किया ऐसा डांस, भौचक्के रह गए लोग

Vikas Kumar
19 Feb 2018 8:00 AM GMT
VIDEO: महिला ने जूली-जूली और मीना गाने पर किया ऐसा डांस, भौचक्के रह गए लोग
x
इस महिला के जूली-जूली गाने पर डांस ने अच्छे-अच्छों को फेल कर दिया है, इन दिनों सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने वायरल हो रहे कई वीडियो को पीछे छोड़ दिया है।

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने कई वायरल हो रहे वीडियो को पीछे छोड़ दिया है। इस महिला के डांस ने अच्छे-अच्छों को फेल कर दिया है।

दरअसल एक प्रोग्राम के दौरान डीजे पर मिथुन चक्रवर्ती के 'जूली-जूली' और अमिताभ बच्चन के 'मीना' गाने पर डांस कर इस महिला ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और कई फेसबुक पेज पर इसे शेयर किया गया है।

इस वीडियो में एक महिला 'जूली-जूली' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जिसे देख पास में खड़े लोग भी हैरान हो रहे है। वीडियो में कई लोग उनके साथ डांस करने के लिए आते है लेकिन उस महिला में मूव्स को देखकर सब पीछे हो जाते है। यहां तक की बच्चे भी दूर खड़े होकर उनका ये डांस देखने लगते है।

वीडियो में एक गाना खत्म होते ही वो महिला दूसरे गाने पर डांस करने लग जाती है। हालाँकि ये वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहा है।


Next Story