Archived

त्रिपुरा में सीपीएम की करारी शिकस्त के बाद पश्चिम बंगाल CPM में बड़ा फेरबदल

Vikas Kumar
9 March 2018 7:35 AM GMT
त्रिपुरा में सीपीएम की करारी शिकस्त के बाद पश्चिम बंगाल CPM में बड़ा फेरबदल
x
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सीपीएम की करारी शिकस्त का असर अब दूसरे राज्यों में दिखने लगा है। वरिष्ठ माकपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य समिति से इस्तीफा दे दिया है।

पश्चिम बंगाल : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सीपीएम की करारी शिकस्त का असर अब दूसरे राज्यों में दिखने लगा है। वरिष्ठ माकपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि भट्टाचार्य ने इस्तीफा देने की मुख्य वजह अपने खराब स्वास्थ्य को बताया है।

साल 2011 से पहले पश्चिम बंगाल की सत्ता के शीर्ष पर रहे वामपंथी दल ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करना शुरू कर दिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की राज्य कमिटी से पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य समेत पार्टी के तीन बड़े नता ने खुद को अलग कर लिया है।

बड़ी बात यह है कि तीनों नेता 2011 तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में सबसे ताकतवर शख्सियत माने जाते रहे हैं। ये तीन बड़े नेता हैं- असीम दास गुप्ता, बुद्धदेव भट्टाचार्य और निरूपम सेन। उन्हें राज्य में पार्टी की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने बताया कि भट्टाचार्य कंपल्सिव ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं। मिश्रा ने बताया कि सात अन्य दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी की राज्य इकाई से इस्तीफा दे दिया। यहां राज्य समिति की चार दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन यह फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि भट्टाचार्ज बीते लंबे से समय से बीमार चल रहे हैं। ध्यान हो कि भट्टाचार्य ने पहले भी राज्य समिति से निकलने की इच्छा जतायी थी लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके इस कदम का विरोध किया था। उनसे जुड़ी करीबी सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह फैसला डॉक्टरों की सलाह के आधार पर भी लिया है।

आपको बता दें कि गुरुवार को गठित सीपीएम की नई राज्य कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी में कुल 80 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इस कार्यकारिणी में सिर्फ 10 महिलाओं को सम्मिलित किया गया है।

Next Story