Archived

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस कर्णन 6 महीने बाद जेल से हुए रिहा

Vikas Kumar
20 Dec 2017 12:29 PM GMT
कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस कर्णन 6 महीने बाद जेल से हुए रिहा
x
सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वाले कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सी. एस. कर्णन आज छह महीने बाद कोलकाता जेल से रिहा हुए...

कोलकाता : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जे एस खेहर और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वाले कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सी. एस. कर्णन आज छह महीने बाद कोलकाता जेल से रिहा हुए।

जस्टिस कर्णन पर अदालत की अवमानना का आरोप लगा था। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल उन्हें मई में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। पुलिस से करीब एक महीने तक बचते रहने के बाद 20 जून को कर्णन को कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया गया था। वह तभी से प्रेसीडेंसी जेल में थे।

जेल से रिहा होने के समय पूर्व न्यायाधीश के साथ उनकी पत्नी और उनके बड़े पुत्र थे। पूर्व जस्टिस की पत्नी सरस्वती ने बताया कि कर्णन आज सुबह करीब 11 बजे प्रेसिडेंसी करेक्शनल होम से रिहा हुए।

बता दें जस्टिस कर्णन ने 20 पद पर काबिज जजों और सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। कर्णन उच्च न्यायालय के एकमात्र ऐसे न्यायाधीश हैं जिन्हें कार्यरत रहने के दौरान सजा सुनाई गई।

Next Story