- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कई जगहों पर हिंसा में अब तक 5 की मौत, कई लोग घायल
Arun Mishra
14 May 2018 7:01 AM GMT
x
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए जारी वोटिंग के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की पोल खुलने लगी है।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए जारी वोटिंग के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की पोल खुलने लगी है। कई जगहों से मतदान के दौरान भारी हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुई झड़पों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जबकि 5 लोगों की जान चली गई है। ताजा घटना में उत्तरी 24 परगना में एक बम धमाके में 20 लोग घायल हो गए। इससे पहले कूचबिहार में दो गुटों के बीच झड़प में 20 लोग घायल हो गए थे। राज्य के कई हिस्सों से बूथ कैप्चरिंग, वोटरों को धमकाने और बैलट इधर-उधर करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
उत्तरी 24 परगना के अमडंगा के साधनपुर में एक देसी बम फट गया। घटना में 20 लोग घायल हो गए। उधर, बीरपाड़ा से सामने आए एक विडियो में कथित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता एक पोलिंग बूथ के बाहर लोगों को वोट डालने जाने से रोकते हुए दिख रहे हैं और भांगर में टीएमसी पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे हैं।
#WestBengal At least 20 people have been injured after a crude bomb explosion in Amdanga's Sadhanpur in North 24 Parganas. #PanchayatElection
— ANI (@ANI) May 14, 2018
अमडंगा के ही पांचपोटा में बम धमाके में एक सीपीएम कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमडंगा के कुलताली में एक टीएमसी कार्यकर्ता आरिफ गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर, उलुडंगा में बम धमाके में पांच लोग घायल हो गए।
इससे पहले शनिवार को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के एक कार्यकर्ता देबू दास और उसकी पत्नी ऊषा दास को जलाकर मार डालने की घटना भी सामने आई है। बताया गया है कि उनके घर को आग लगा दी गई थी जिसमें दोनों की मौत हो गई। पार्टी ने घटना के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
बंगाल के कूचबिहार में दो गुटों के बीच झड़प में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों ने उन पर हमला करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उन्होंने बताया, 'हम वहां वोट करने गए थे लेकिन टीएमसी के लोगों ने लाठियों से हम पर हमला कर दिया।' सभी घायलों को एमजेएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
#WestBengal: 20 injured in a clash which broke out between two groups in Cooch Behar . The injured have been taken to MJN hospital for treatment. Locals say, 'We went there to votee but people belonging to TMC attacked us with sticks'. pic.twitter.com/hkHsqcsZa7
— ANI (@ANI) May 14, 2018
वहीं, टीएमसी कार्यकर्ता अनीरुल होसैन को कथित बीजेपी कार्यकर्ता ने गोली मार दी। घायल होसैन को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, महीशकुची में बीजेपी पोलिंग एजेंट प्रभात अधिकारी को हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
कूचबिहार के ही बूथ नंबर 8/12 में पुलिस के सामने ममता सरकार में मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने एक भारतीय जनता पार्टी समर्थक को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, वहां मौजूद घोष के समर्थकों की भीड़ और एक पुलिसकर्मी ने सुजीत कुमार दास नाम के समर्थक को बाहर किया।
घटना का विडियो सामने आने से घोष पर सवाल किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घोष बूथ पर वोट डालने नहीं गए थे क्योंकि वह उस इलाके के निवासी भी नहीं हैं। ऐसे में उनकी वहां मौजूदगी और एक व्यक्ति को मारने को लेकर वह सवालों के घेरे में हैं।
यही नहीं, बीरपाड़ा में कुछ लोगों ने बूथ नंबर 14/79 पर जारी वोटिंग में व्यवधान डालने की कोशिश की। बताया गया है कि ये लोग कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता थे। सामने आए एक विडियो में बड़ी संख्या में लोग वोटरों को बूथ के अंदर दाखिल होने से रोकते दिख रहे हैं।
उधर पश्चिम मिदनापुर में भी कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को वोट डालने से रोके जाने की खबर है। उधर नाडिया जिले के शांतिपुर में एक बाहरी व्यक्ति को बूथ कैप्चरिंग करते हुए पाया गया तो भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।
#WATCH: Alleged TMC workers barring voters from entering Booth No. 14/79 in Birpara. #WestBengal #PanchayatElections pic.twitter.com/S3OR83QfHp
— ANI (@ANI) May 14, 2018
गौरतलब है कि चुनाव के लिए नामांकन के समय से ही राज्य का अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके मद्देनजर चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है और असम, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश से लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
Next Story