Archived

लड़की के सामने सरेआम हस्तमैथुन करने लगा युवक, फिर हुआ गिरफ्तार

Arun Mishra
21 May 2018 1:14 PM GMT
लड़की के सामने सरेआम हस्तमैथुन करने लगा युवक, फिर हुआ गिरफ्तार
x
कोलकाता में एक युवक को एक महिला स्टोर कीपर के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बांसद्रोनी से एक युवक को एक महिला स्टोर कीपर के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में कोलकाता में भी चलती बस में दो महिलाओं के सामने हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस बार के आरोपी प्रसेन दास को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया, वह सोनारपुर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की शुक्रवार को स्टोर में अकेली थी। शाम के लगभग 6 बजे 25 वर्षीय प्रसेन स्टोर के पास आया और अंदर आने की बजाय लड़की को घूरते हुए हस्तमैथुन करने लगा। उसने ना सिर्फ हस्तमैथुन किया बल्कि लड़की से बदतमीजी करने की भी कोशिश की।

बताया गया है कि जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो प्रसेन वहां से भाग गया। हालांकि, भागने से पहले लड़की ने अपने फोन से उसका विडियो बना लिया था। उसी रात को बांसद्रोनी थाने में लड़की ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। बाद में पुलिस ने विडियो फुटेज की मदद से आरोपी को खोज निकाला और सोनारपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पता चला है कि पेश से मेकैनिक प्रसेन, उस इलाके में रेग्युलर आया करता था।

Next Story