Archived

OMG: एक ऐसा अनोखा क्लब जहां निर्वस्त्र होकर सभी करते है व्यायाम और...

Vikas Kumar
23 Dec 2017 8:30 AM GMT
OMG: एक ऐसा अनोखा क्लब जहां निर्वस्त्र होकर सभी करते है व्यायाम और...
x
इन दिनों ये 'न्यूडिस्ट क्लब' काफी चर्चा में है जहां लोग अपने सभी कपड़े उतारकर व्यायाम करते है और किए जाते हैं एेसे काम की जानकर आपको भी हैरानी होगी...

नई दिल्ली : इन दिनों वियतनाम का एक अनोखा क्लब काफी चर्चा में है जहां लोग अपने सभी कपड़े उतारकर व्यायाम करते है, आपस में बातचीत करते है, नदियों में तैरते है और शतरंज खेलते हैं।

वियतनाम एक रुढ़िवादी देश है जहां, पॉर्न भी बैन है। ऐसे में यहां 'न्यूडिस्ट क्लब' की चर्चा जोरों पर है। इस क्लब के मेंबर्स को पूरी तरह निर्वस्त्र होकर व्यायाम करते हुए, नदियों में तैरते हुए, जॉगिंग करते हुए, लोगों को शतरंज खेलते हुए देखना हैरानी भरा है।

दरअसल यहां रेड रिवर के किनारे केले के पेड़ों के नीचे ये सभी लोग अपने अपने कपड़े उतारते हैं और फिर बिना कपड़ों के ही वहां बैठकर शतरंज खेलते हैं, लोग नंगे ही योगा करते हैं। इन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

इस नदी के पास पिछले 18 सालों से आने वाले 43 वर्षीय नूयन तुआन नीया के लिए यहां पर निर्वस्त्र होना उनके लिए बचपन में लौटने का एक तरीका है। इससे उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उन्हें यीशू या बुद्ध ने जन्म दिया हो। तुआन बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। उनका कहना है कि, 'हमारे लिए यहां आना जरूरी है क्योंकि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं, हम खुदको इसका आदी मानते हैं।'

गौरतलब है यहां लोग अक्सर रोज आते हैं। यहां आने वाले अधिकतर लोग नौकरी पेशा हैं। इनमें से कोई सिविल सर्वेंट है, तो कोई पत्रकार है, तो कई राज्य अधिकारी है। इन लोगों का कहना है कि कपड़े उतार देने के बाद उन्हें आजादी का एहसास होता है, जो एक सख्त नियमों वाले देश में अपने आप में बहुत मुश्किल है।

Next Story