- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
स्टेशनों के नाम के अंत में क्यों लिखा होता है जंक्शन, टर्मिनल और सेन्ट्रल, क्या आप जानते हैं?
शिव कुमार मिश्र
11 Dec 2017 7:08 AM GMT
x
स्टेशनों के नाम के अंत में क्यों लिखा होता है जंक्शन, टर्मिनल और सेन्ट्रल! क्या आप जानते हैं? क्या आपने कभी सोचा है रेलवे स्टेशनों के नाम के अंत में जंक्शन, टर्मिनल, सेंट्रल क्यों लिखा होता है? अगर नहीं सोचा या जानना चाहते हैं तो आपको इसका जवाब देने से पहले आपको भारतीय रेलवे की कुछ खुबियाँ बता देते हैं। भारतीय रेलवे के नेटवर्क को विश्व का चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क का दर्जा प्राप्त है।
भारतीय रेलवे ट्रैक की 92,081 किलोमीटर लम्बाई में फैला हुआ है, जो देश के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ता है। आकड़ों के मुताबिक, भारतीय रेल एक दिन में लगभग 66,687 किलोमीटर की दूरू तय करती है।
लेकिन, आज हम इन सब पर नही बल्कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अंत में जंक्शन, टर्मिनल, सेंट्रल क्यों लिखा होता है? इस बारे में बताएंगे।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि अगर किसी रेलवे स्टेशन के नाम के अंत में टर्मिनल लिखा होने का मतलब यह है कि आगे रेलवे ट्रैक नही है। यानि ट्रेन जिस दिशा से आई है वापस उसी दिशा में जाएगी। टर्मिनस को टर्मिनल भी कहा जाता है। इसका मतलब यह ऐसे स्टेशन से है जहां से ट्रेन आगे नहीं जाती बल्कि वापस उसी दिशा में लौट जाती है जहां से वह वापस आई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में फिलहाल 27 ऐसे रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल लिखा हुआ है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं।
चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अंत में सेंट्रल क्यों लिखा होता है? आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन के अंत में सेंट्रल लिखे होने का मतलब है कि उस शहर में एक से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। जिस रेलवे स्टेशन के अंत में सेंट्रल लिखा हो वह उस शहर का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन होता है। रेलवे स्टेशन के अंत में सेंट्रल लिखे होने का दूसरा मतलब ये भी है कि यह उस शहर का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला रेलवे स्टेशन है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल भारत में मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल त्रिवेंद्रम सेंट्रल, मंगलोर सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल प्रमुख सेंट्रल स्टेशन हैं।
चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अंत में जंक्शन क्यों लिखा होता है? किसी स्टेशन के नाम के अंत में जंक्शन लिखे होने का मतलब कि उस स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के लिए 3 से अधिक रास्ते हैं। यानि एक रास्ते से ट्रेन आ सकती है और दो अन्य रास्तों से ट्रेन स्टेशन से जा सकता है। इसलिए ऐसे स्टेशन के नाम के अंत में जंक्शन लिखा होता है।
भारत में फिलहाल मथुरा जंक्शन (7 रुट्स), (सालेम जंक्शन (6 रुट्स), विजयवाड़ा जंक्शन (5 रुट्स ), बरेली जंक्शन (5 रुट्स) जंक्शन स्टेशन है।
Next Story