Archived

OMG: देखते ही देखते हो जाता है गायब ये शख्स! वीडियो हुआ वायरल

Vikas Kumar
14 Dec 2017 1:15 PM GMT
OMG: देखते ही देखते हो जाता है गायब ये शख्स! वीडियो हुआ वायरल
x
जी हां, देखते ही देखते ये शख्स गायब हो जाता है, इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ़ साफ़ दिख रहा है ये शख्स...

नई दिल्ली : आपने बॉलीवुड फिल्म मिस्टर इंडिया तो देखा ही होगा जिसमें एक्टर अनिल कपूर एक घरी पहनते ही गायब हो जाते है। और फिल्म हैरी पॉटर में भी हैरी एक चादर ओढ़ते ही गायब हो जाता है। उस वक़्त हर किसी के दिमाग में एक ही बात चलती है की काश एक ऐसी ही चीज हमारे हाथ भी लग जाए तो क्या-क्या कर सकते हैं।

लेकिन एक शख्स के हाथ कुछ ऐसी ही चीज लग चुकी है जिससे वो गायब हो जाता है। जी हां, इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें चीन का रहने वाला ये शख्स एक चादर जैसी चीज को ओढ़ता है और गायब हो जाता है।

उस शख्स का नाम होक्स है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे वह एक चादर को ओढ़ते ही गायब हो जाता है। इसका नाम 'क्वांटम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक' बताया जा रहा है। यह प्रोडक्ट एक टेबल क्लॉथ है।

उनका मानना है कि ये प्रोडक्ट चीन की मिलिट्री के काम आ सकता है। वहां के लोग भी इसे चीन का सबसे शानदार इंवेंशन बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 21 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।


Next Story