- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सांप ने बुजुर्ग को डसा तो गुस्से में सांप को ही चबा लिया और फिर...
गुजरात के महीसागर में एक जहरीले सांप ने 60 साल के बुजुर्ग को डस लिया जिसके बाद गुस्से में बुजुर्ग ने भी सांप को पकड़ कर अपने दांतों से काट लिया. जहर फैलने की वजह से पहले सांप की मौत हुई और उसके बाद बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया. दरअसल गुजरात के वडोदरा से करीब 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के एक गांव में पर्वत गाला नाम के बुजुर्ग खेत से मक्के की फसल को ट्रक पर लाद रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने हाथ और मुंह पर डस लिया. सांप जैसे ही डस कर भागने लगा पीड़ित किसान ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और गुस्से में उसे अपने दांतों से काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई. हालांकि सांप के जहर की वजह से बुजुर्ग किसान की भी बाद में मौत हो गई.
इस घटना को लेकर एक ग्रामीण ने कहा, 'जिस सांप ने पर्वत गाला को काटा उसे उन्होंने पकड़ लिया और अपने मुंह से उसे काट लिया. इससे सांप की मौत हो गई. इसके बाद बुजुर्ग किसान को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.'
वहीं इस मामले को लेकर इलाके के सरपंच बैरिया ने कहा, 'बुजुर्ग को सांप के दंश से बचाने के लिए पहले लुनावाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें इंजेक्शन दिया गया. बाद में बड़े अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया.'
इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अजनवा पुलिस ने सांप काटने की इस घटना को लेकर केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है.