Archived

इस शख्स ने सिर्फ 60 सेकेंड में तोड़ डाले 122 नारियल, देखें ये हैरान करने वाला वीडियो

Vikas Kumar
29 Dec 2017 7:43 AM GMT
इस शख्स ने सिर्फ 60 सेकेंड में तोड़ डाले 122 नारियल, देखें ये हैरान करने वाला वीडियो
x
इस शख्स ने आसानी से एक साथ 122 नारियल को तोड़ दिया। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

नई दिल्ली : आपको ये जानकर हैरानी होगी की एक नारियल को तोडना या उसे छीलना सब के बस की बात नहीं होती है। बहुत ही कम ऐसे लोग होते है जो नारियल को आसानी से तोड़ और छिल लेते हैं। ऐसे में इस शख्स ने आसानी से एक साथ कई नारियल को तोड़ दिया। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जी हां, केरल के रहने वाले अभिश पी डोमिनिक ने एक साथ कई नारियल अपने हाथों से तोड़ दिए। इनका ये कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्होंने एक के बाद एक 122 नारियल एक मिनट में तोड़ दिए।

इससे पहले उन्होंने कोट्टयम सिटी में एक ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया था। अभिश ने इससे पहले लगातार 118 नारियल तोड़े थे। उन्होंने अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनके इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते है छोटी दीवार पर एक लंबी लाइन में 140 नारियल रखा होता है। अभिश का उत्साह बढाने के लिए बहुत से समर्थक भी वहां मौजूद होते हैं। जैसे ही वो नारियल तोड़ने के लिए तैयार होते हैं, उनके समर्थक जोर-जोर से उनको चियर अप करते नजर आ रहे हैं।

फिर अभिश ने नारियल तोड़ना शुरू किया और देखते ही देखते सिर्फ 60 सेकेंड में 122 नारियल को तोड़ पाने में सफलता हासिल कर लेते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक ने कहा 'यह हाथ नहीं है एक हथौड़ा है।' आप भी देखें उनका ये वीडियो।


Next Story