धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
20 Jun 2018 6:53 PM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x
मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिलने के योग हैं। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावना समझेगा। अविवाहित लोगों को भी लवर से मदद मिलने के योग हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।दिन अच्छा है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा।पार्टनर से मानसिक सहयोग और सुरक्षा मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाएं समझेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।मिथुन राशि के लोग अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। पुरानी बातों और यादों से लव लाइफ में मजबूती आ सकती है। आप पर पार्टनर का भरोसा बढ़ सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं।पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और बहुत से मामलों में आपके लिए मददगार भी रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है।आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके पैसों पर हो सकता है।लव लाइफ के लिए दिन अच्छा हो सकता है। पति-पत्नी के संबंंध मजबूत हो सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। प्रेमी के व्यवहार से भी आप दुखी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर की मदद से तनाव खत्म हो सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें|
Next Story