धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
20 Jun 2018 6:53 PM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं।आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। ऑफिस में विपरीत लिंग वाले लोगों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आपको मदद भी मिलेगी। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी की मदद से कुछ खास काम पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन रहे हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। अपोजिट जेंडर की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है।लव कपल में अनबन होने के योग हैं। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं।रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। पार्टनर आपकी बातों को मुश्किल से ही समझ पाएगा। कुछ मामलों के कारण लव लाइफ में उलझने बढ़ सकती हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।रोजमर्रा के कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के खास काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले भी आपके लिए खास हो सकते हैं। रोज के कामों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे तो लव लाइफ की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

Next Story