धर्म-कर्म

आज का राशिफल जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन!

Special Coverage News
10 Aug 2018 5:57 AM GMT
आज का राशिफल जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन!
x

आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः


मेष राशि:– आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। नित्य नई समस्याएं परेशान करेंगी। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिकारी कार्यशैली से नाराज होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है।

वृषभ राशि :- आज हर कदम सोच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे सांझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा।

मिथुन राशि :- आज आपके शरीर में थकान रहेगी। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकारक भोजन न लें।

कर्क राशि :- आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

सिंह राशि :- आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है।

कन्या राशि :- आज आपको रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी। आप आज काम और परिवार के बीच रस्साकशी में उलझे हुए महसूस करेंगे ऐसी स्थिति में शांत रहे तथा चीजों को अपनी गति से चलने दें। आपके पास बहुत काम बकाया है जैसी भी स्थिति हो आप यह सब काम प्रभावी तरीके से पूरा कर लेंगे। दूसरों की भावनाओं में नहीं बहें, अपने दिल की सुनें और आप सही राह पकड़ लेंगे। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालांकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते हैं।

तुला राशि :- आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम लें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। समाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी के साथ उलझे किसी मामले को प्यार से सुलझा लिए जाने की संभावना है। किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश जरूर करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे।

धनु राशि :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।

मकर राशि :- आज समझ-बूझ के कदम उठाने का दिन है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा मन को सुकून देगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। जीवनसाथी को अपने व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी थोड़ा समय दे, आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि :- आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आएगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि :- आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेंगे।

Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story