धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
18 Jun 2018 4:28 AM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। मन लगा कर मेहनत करेंगे। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खासतौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होने की संभावना है। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अपने स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल रखें।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव कर सकते हैं। खुद में थोड़ा लचीलापन रखें। पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। नए दोस्त भी बनेंगे। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स के दम पर आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।पार्टनर का मूड ठीक नही कहा जा सकता। किसी भी मामले में जबरदस्ती करने से बचें।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।आपके कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। इससे आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश जरूर करें। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। दूसरों पर आपका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात के योग बन रहे हैं। पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पुरानी बातों को लेकर बहस होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यावहारिक ढंग से विचार करें। इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें।जीवनसाथी की मदद से फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। आज आपको अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। रोजमर्रा के काम बढ़ सकते हैं, लेकिन उनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय हो सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है।

Next Story