धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 06 अक्टूबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

Special Coverage News
6 Oct 2018 2:15 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 06 अक्टूबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन
x
आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल?

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन?

आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। संतान की ओर से स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में व्‍यवधान भी आएंगे। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्‍थिति रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन में अभी नकारात्‍मकता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन मेें निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान पर सत्‍संगादि कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्मकर्म में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयाेग मिलेगा। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संचित धन में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

Next Story