धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 23 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
22 Nov 2018 10:01 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 23 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता तो रहेगी] लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक उत्तेजना में कमी आयेगी। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान को कष्ट होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story