धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 4 अक्टूबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Special Coverage News
4 Oct 2018 1:29 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 4 अक्टूबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन?

आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन से रहेंगें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेंज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध के अतिरेक से बचे। लेखनादि बौद्विक कार्यों से धनार्जन हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगडों से बचने का प्रयास करें। आय में कठिनाई एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Next Story