धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 12 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
12 Nov 2018 12:15 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 12 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्‍तार हो सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्‍या बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्‍मसंयत रहें। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story