धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 17 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
17 Dec 2018 3:42 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 17 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि सम्भव है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं कभी परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक असन्तो तो रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story