धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 19 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
18 Nov 2018 11:52 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 19 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। धन का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। पिता के सुख में आ सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story