धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 24 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
24 Dec 2018 4:22 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 24 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय सन्तोषजनक रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम बनेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। दिनचर्या अव्‍यवस्थित हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक क्लेश रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story