धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
26 March 2018 6:45 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्‍छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story