धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
25 Nov 2018 11:48 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढेंगें। धैर्यशीलता से कमी रहेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story