धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 10 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
9 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 10 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बाह्य सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। बाह्य सुख का विस्तार होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेगें, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story