धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 10 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
10 Nov 2018 8:53 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 10 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में कुछ विरोध के बावजूद तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। बातचीत में संयत रहें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story