धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
17 Nov 2018 12:45 AM GMT
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन भी रहेगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Next Story