धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 22 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
22 Dec 2018 3:55 AM GMT
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिक्षेत्र अधिक रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज बातचीत से संयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

Next Story