धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 01 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
31 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 01 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज के दिन वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। धम्र-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेकिन सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं, सावधान रहें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आपमें आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। साथ ही आज के दिन खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। शोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। भाइयों में विवाद हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। मन में नकरात्मक विचार का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story