धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 09 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
9 Dec 2018 4:28 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 09 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मक विचार रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक असन्तोष रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं रहेंगी। माता का सानिध्य मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story