धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 16 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
16 Dec 2018 4:55 AM GMT
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाई-बहन का सानिध्य मिलेगा। परन्तु बातचीत में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। बातचीत में सतर्क रहें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद भी सफलता संदिग्ध है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

Next Story