धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 23 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
23 Dec 2018 3:32 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 23 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story