धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
24 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story