धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
24 Nov 2018 11:41 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। आत्मसंयत रहें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मानसिक तनाव में भी कमी आ सकती है। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन उदास रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज शोध के अतिरेक से बचें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story