धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
24 Nov 2018 11:41 PM GMT
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्‍याएं कम होंगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में अभी प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Next Story