धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
10 Jun 2018 5:30 AM GMT
आज आपका राशिफल क्या कहता है, जानिए क्या है आपके आज के ग्रह दशा ,

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं।तुला राशि के लिए सितारों की स्थिति अच्छी है। आपके व्यक्तित्व और जीवनशैली में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। ससुराल के लोगों या माता-पिता से मदद मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों को विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है। दिमाग में कई तरह के विचार भी आ सकते हैं। हर तरह की कठिन परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहना होगा। प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को भूलकर आपको आगे बढ़ना होगा।लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है। पार्टनर की बातों को लेकर आप बेहद संवेदनशील हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। चंद्रमा आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से खास बातचीत हो सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। अनजाने लोगों से मुलाकात के योग हैं। नजदीकी संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। मन की बात कहने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। जिन्हें आप अच्छे से निपटाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में भावुक होने से बचें। सोचे हुए काम निपटाने की कोशिश भी आप करें।- दिन की शुरुआत अच्छे से होगी। जीवनसाथी से प्यार रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। आज आपका काम तेज होगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। आज आप अपने साथ वाले या आसपास के लोगों की मदद का मन बना सकते हैं। बातचीत या व्यवहार में आप किसी तरह का बदलाव भी ला सकते हैं। अपनी अलग इमेज बनाने में सफल हो सकते हैं।प्रेमियों को कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। प्रेमी को समय देना होगा। इस राशि के अविवाहित लोग पार्टनर को भी समय दें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आमदनी बढ़ाने के नए आइडिया मिल सकते हैं। जिन कामों की अभी तक अनदेखी कर रहे थे, उन पर ध्यान दें। नई बातें भी आपको पता चल सकती हैं। आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कुंभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके मुख पर होगा। मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से कामकाज में मदद मिल सकती है। दोस्तों से बातें होंगी। साथ में समय बीतेगा। आपको नई जानकारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। भावनात्मक तौर पर संतुलित स्थिति में हों, तब बात करें, आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनर का मूड ठीक हो सकता है।

Next Story