धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 08 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
8 Nov 2018 7:45 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 08 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। परन्तु यात्रा कष्टदायी हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story