धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
15 Nov 2018 6:54 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खान-पान के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति पर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story