धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 20 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
20 Dec 2018 4:44 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 20 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी तथा धन के अभाव की स्थिति रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। धर्मकर्म में रुचि रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story