धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 04 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
4 Dec 2018 5:11 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 04 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। अनियोजित खर्च बढ़ेगें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहे।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story