धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 06 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
6 Nov 2018 1:30 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 06 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगें। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेगें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story