धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
13 Nov 2018 12:30 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story