धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
13 Nov 2018 12:30 AM GMT
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन फिर भी व्‍यर्थ के विवाद एवं लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करें। संचित धन में कमी आएगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक चिंता बढ़ेंगी। आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशांत रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्‍या अभी परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के विस्‍तार के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story