धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
20 Nov 2018 1:23 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story