धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
20 Nov 2018 1:23 AM GMT
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story