धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
26 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में संचत रहें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। दांतों या मसूड़ों में विकार हो सकतें हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story