धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
27 Nov 2018 1:15 AM GMT
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरूद्ध कोई नया कार्य मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन फिर भी व्‍यर्थ के विवाद एवं लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करें। संचित धन में कमी आएगी।

Next Story